दी स्पेशल न्यूज़ // नयी दिल्ली ब्यूरो // केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने कहा है कि देश में दूषित जल प्रबंधन एक गंभीर मुद्दा बन गया है। नई दिल्ली में आज अपने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साप्ताहिक बैठक में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह मुद्दा अब उस स्थिति में पहुंच चुका है, जहां मंत्रालय को इसके लिए एक नया कानून बनाना होगा। बैठक में केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण राज्य मंत्री श्री संजीव बालियान, मंत्रालय के सचिव श्री शशि शेखर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।
Check Also
देश के उत्तरी क्षेत्र के प्रमुख जलाशयों के जलस्तर में कमी आई
नयी दिल्ली ब्यूरो// देश के 91 प्रमुख जलाशयों में 120.921अरब घन मीटर जल का संग्रहण आंका गया। यह इन …